- उपनाम – सांपो के देवता / जाहरपीर / जीवित पीर / गोगापीर / नागराज भी कहते हैं।
- जीवनकाल – 946 ई. से 1024 ई.
- गोगाजी का जन्म – गोगा जी का जन्म ददरेवा ( चुरू ) में 1003 विक्रम संवत ( 946 ई. ) में भाद्रपद कृष्ण नवमी को हुआ था।
- पिता – जेवर ( जीवराज चौहान ) गोगाजी के पिता थे
- माता – बाछल गोगाजी की माता थी।
- पत्नी – केलम दे ( कोलुमंड के बुडोजी राठौड़ की पुत्री थी ) गोगाजी की पत्नी थी।
- गोगाजी के पुत्र – केसरिया कुंवर जी ( इन्हे भी लोक देवता के रूप में पूजा जाता हैं। )
- गोगाजी के पौत्र – सामंत चौहान
- गोगाजी के गुरु – गोरखनाथ
- वाहन – नीला घोड़ा ( गोगा बापा )
- गोगाजी की ध्वजा – निसाण
- गोगाजी का प्रतीक चिन्ह – भाला लिए घुड़सवार व सर्प
- गोगाजी के सहयोगी – भज्जू कोतवाल , जवाहर पांड्या
- गोगाजी रसावला के लेखक – बिठू मेहा
- गोगाजी के बारे में कहावत – गांव – गांव खेजड़ी गांव – गांव गोगा
गोगा राखड़ी – हल जोतने से पूर्व हल व हाली के 9 गाठों की गोगा राखड़ी बांधी जाती है, रक्षाबंधन के दिन बांधी गई राखियां गोगानवमी के दिन खोले जाने की परंपरा है।
गोगाजी की प्रथम शादी उत्तरप्रदेश में हुई थी, गोगाजी के मेले में राजस्थान के बाद सर्वाधिक अनुयायी उत्तरप्रदेश से ही आते है, जो पीले वस्त्र पहन कर आते हैं , जिन्हें पूर्बिया कहते हैं।
कायमसिंह – गोगाजी की 17 वीं पीढ़ी में कायमसिंह चौहान हुये। जिन्हें मुसलमान बनाया गया, जो कायम खां बन गए , इनके ही वंशज कायमखानी मुसलमान हैं। कायमखानी आज भी गोगाजी को अपना पूर्वज मानते है।
